फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बोन मिलों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उप जिलाधिकारी की अदालत ने 19 जून को आदेश देकर संभल-मुुरादाबाद मार्ग किनारे संचालित दो बोन मिलों को स्वयं ही बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बावजूद भी बोन मिलें संचालित होती रहीं। जिस पर शनिवार को कोतवाली की पुलिस ने सील करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि आमजन की शिकायत पर बेगमपुर स्थित दो बोन मिलों के क्षेत्र में जांच कराई गई थी। संभल कोतवाली की पुलिस ने इस पूरे मामले में विभिन्न तथ्यों पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। बोन मिलों द्वारा गीली हड्डी व गीले सींगों को गलाकर बदबू फैलाने का काम किया जा रहा है। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर बोन मिलों को बंद करने के आदेश दिए गए थे। कुरैशी बोन बेगमपुर के संचालक साजिद अली और दूसरी बोन मिल के संचालक नाजिम को 23 जून तक खुद ही मिल बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इन लोगों ने मिलों का संचालन जारी रखा। जिस पर शनिवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके भेजकर सील की कार्रवाई कराई है। अब यह दोनों मिल अगले आदेश तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें