फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के नाम पर थार जीप लेकर भागे बदमाशों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। टेस्ट ड्राइव के नाम पर थार जीप लेकर गए भागे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही पुलिस ने थार जीप भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया आरोपी शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त दुकान पर आए थे। वे थार जीप की टेस्ट ड्राइव करने के बहाने ले गए थे। बदमाश साथ में गए सेल्समैन को रास्ते में छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में मोहल्ला हिलाली सराय निवासी मोहम्मद फहीम की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर अंतर्गत गांव पीपली निवासी हरीश और बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी भानू प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, चोरी की गई थार जीप भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें