चंदौसी। संक्रमण भले ही तेजी से बढ़ रहा हो लेकिन पंचायती चुनाव में जीते प्रत्याशी संक्रमण से भयभीत नहीं है। इसी के चलते लगातार शासन प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जश्न मनाया जा रहा है। पुलिस ने ऐसे ही दो प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर और खेड़ा में जीत हासिल करने वाले प्रधानों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और जश्न मनाया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। जबकि जुलूस और जश्न मनाने पर पाबंदी है। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो कार्रवाई की है।
पुलिस ने गांव सराय सिकंदर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, भूरे लाल, जगत सिंह, हरि पाल, लल्लू, अन्नू, नवनीत, सरोज, महिपाल, सियाराम, ओमवीर, चंद्रसेन को नामजद किया है। 50 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। गांव खेड़ा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान खेमवती के बेटे वीरभान, छोटे, रिंकू, सतपाल, प्रतिपाल, डोरीलाल, नन्हे, अनुज, हरिओम, संजीव, प्रिंस, विशाल, पंकज, भूरे, धर्मेंद्र, राजभान, गजेंद्र, चंद्रगुप्त, सत्यवान और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।