फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कराई दो लोगों पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व दुष्कर्म करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही उसके पति का दोस्त उमेश उसके घर आया था। पति की अनुपस्थिति में आरोपी ने उसे तमंचा से आतंकित कर दुष्कर्म किया था तथा वीडियो बना ली थी। आरोपी उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। मंगलवार की उसके पति घर नहीं थे।
आरोपी उमेश अपने दोस्त नीरज के साथ घर में आ घुसा। आरोपी नीरज ने उसके छोटे बेटे को पकड़ लिया और मारने की धमकी दी। आरोपी उमेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पति व बड़ा बेटा आ गए। दोनों आरोपी पति को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उमेश व नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें