फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदपुर की पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ एफआइआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विकास कार्यों में अनियमितता करते हुए 9 लाख रुपये की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग काम मामला सामने आया है। इसे लेकर विकासखंड गुन्नौर की ग्राम पंचायत महमूदपुर की पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि बीते दिनों ग्राम पंचायत महमूदपुर के मजरा डूडाबाग भोजपुर के ग्रामीणों की ओर से विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से पूरे मामले में जांच के लिए उप निदेशक कृषि व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच अधिकारी ने जांच कर जिलाधिकारी को सौंपी गई आख्या में बताया कि ग्राम पंचायत में कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाला निर्माण में 9 लाख 8 हजार 188 रुपये की सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।
पूरे मामले में ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगे गए थे, लेकिन तय समय पर नोटिस के संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए। डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को भी कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन 23 मार्च 2021 तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर संबंधित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें