फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम तक 75 प्रतिशत असलाहे जमा कराएं सभी थाने के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी थाने अपने-अपने क्षेत्रों के 75 प्रतिशत लाइसेंसी असलाहे 25 मार्च 2021 की शाम तक जमा करा लें। यह बात जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कही। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपराध गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि लाइसेंसी असलाहे जमा कराने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। अगर कोई असलाह विशेष परिस्थितियों में जमा कराने के रोका जाता है तो इसके लिए जिला स्तर पर गठित कमेटीकी अनुमति ली जाए।
इसके अलावा आगामी होली के त्यौहार को लेकर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी की जाए। लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहीं भी सामूहिक भीड़-भाड़ न रहे। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पुलिस अधिकारियों से आगामी पंचायत चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर पूरी सक्रियता बनाए रखने की बात कही। बैठक में एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी व डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह धामा समेत सभी सीओ, कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष व एलआईयू तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें