फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल इंडियन बैंक के कर्मचारी का बेटा हड़प गया खाताधारकों के 15 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। इंडियन बैंक की कुरकावली शाखा में खाताधारकों से 35 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। बैंक के अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में करीब 15 लाख रुपये का गबन सामने आया। अब विस्तृत जांच जारी है। बरेली के मुख्य प्रबंधक कुरकावली में जांच कर रहे हैं। इस बीच शाखा प्रबंधक ने बैंक के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे के खिलाफ नखासा थाने में धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2017-2020 के बीच इंडियन बैंक की कुरकावली शाखा में बैंक कर्मचारी कमल के साथ उसका बेटा अनिल कुमार उर्फ सुमित भी आता जाता रहा। वह अपने परिचित कुछ खाताधारकों से रुपये लेता था और कभी खाताधारक के खाते में जमा करता था और कभी अपने खाते में जमा कर लेता। अगर कोई रुपये निकालने आया तो उसे अपने ही खाते से वापस निकाल देता। अपने हाथ उसकी पासबुक में एंट्री कर देता था। यहां तक कि कुछ खाताधारकों को फिक्स डिपॉजिट के फर्जी प्रमाण पत्र दिए गए।
खुलासा तब हुआ जब कमल सेवानिवृत्त हुए और बैंक में उनका तथा उनके बेटे का आना-जाना बंद हो गया। धोखाधड़ी का शिकार हुए खाताधारकों ने मुरादाबाद जाकर बैंक के अधिकारियों से शिकायत की। मुरादाबाद से मुख्य प्रबंधक नवीन अग्रवाल जांच के लिए पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान खाताधारकों ने 35 लाख रुपये से अधिक धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी उन्हें मिली। लेकिन सभी खाताधारक साक्ष्य नहीं दे सके। जिन खाताधारकों ने साक्ष्य दिए उनके द्वारा जमा की गई राशि 27 लाख रुपये थी। इसमें से 14.89 लाख रुपये सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे द्वारा हड़पने के साक्ष्य प्रारंभिक जांच के दौरान मिले हैं। जिन खाताधारकों ने जमा और निकासी के साक्ष्य देकर धोखाधड़ी की जानकारी दी है, उनके मामलों का उल्लेख करते हुए करीब 15 रुपये हड़पे जाने के आरोप में सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें