फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सभा कराने में फंसे प्रधान पद के प्रत्याशी, 35 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कई अज्ञात

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालिनी में बढ़ते कोरोना संक्रमण और आचार संहिता का उल्लघंन कर चुनावी सभा कराने पर दो प्रधान पद के प्रत्याशी कानूनी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। कई अज्ञात भी इसमें शामिल किए गए हैं। पहचान होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई का शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालिनी में 16 अप्रैल, 22 और 23 अप्रैल को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्रधान पद के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनावी सभा करते नजर आ रहे थे। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और मामले की तहकीकात की तो हकीकत सामने आई। वायरल वीडियो सच निकला। जिसके आधार पर पुलिस ने मोहम्मदपुर मालिनी में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अबु बकर खान और उसके समर्थक भानू, शौकीन, भूरा, नाजिम, हनीफ, रफीक, इमरान, नाजिम पुत्र साबिर खां, नवाब जान, शाकिर, अबरार, नाजिम पुत्र लल्ला, लल्ला, अरशद, आशिफ, बब्बू उर्फ कामिल, जाकिर, मुनव्वर, इरशाद, बाबू, शाकिर, फिरोज खान, इशरत अली, गुलाम मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी सलमान उर्फ बबलू समेत उसके समर्थक कामिल उर्फ समन, अमन, बिलाल, गुफरान, शाहरुख, अच्छन, सुल्तान, फतेह, फिरोज उर्फ पप्पू के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक अज्ञात भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों पर कोविड के नियमों और आचार संहिता का पालन किए बिना सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति के चुनावी सभा आयोजित करना और मतदाताओं को वोट के बदले तमाम तरह के प्रलोभन देने के आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें