संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी किसान ज्वाली (50) पुत्र श्रीराम की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद ने परिजन व अन्य लोगों से पूछताछ की है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मालूम हो रविवार की रात किसी समय ज्वाली की किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। शव सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी रूपवती ने देखा था। किसान की हत्या घर में घुसकर की गई और इसकी जानकारी परिजनों को घटना के समय नहीं हुई। हत्या भी किसी धारदार हथियार से की गई है। सवाल यही खड़ा हो रहा है कि धारदार हथियार से हत्या के दौरान कोई आहट क्यों नहीं हुई और किसी ने कोई शोर क्यों नहीं सुना। पुलिस अलग अलग बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि टीमें लगी हैं। कुछ संदिग्ध हैं जिनसे पूछताछ जारी है। जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा।