फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर व्यापारी से लूट की वारदात में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी परचून व्यापारी मदनलाल से हुई लूट की वारदात में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। लूट करने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं, व्यापारी के बेटे लोकेश की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। बावजूद इसके दूसरे दिन भी पुलिस की ओर से लूट की वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे लोकेश ने पुलिस को वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पिता की गांव पाठकपुर में किराना व परचून की थोक की दुकान है। बीती तीन दिसंबर को शाम करीब सात बजे वह अपने पिता के साथ बाइक से दुकान बंद कर बहजोई आ रहा था। दिन भर की दुकानदारी के करीब दो लाख रुपये थैले में थे। गांव खजरा खाकम के निकट जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, तभी पीछे से दो बाइकों पर आ रहे चार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क किनारे खंदी में गिर गए। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। विरोध किया तो पिता और लोकेश को ईंटों व धारदार हथियार आदि से मारा पीटा। इससे वह व उसके पिता घायल हो गए। बदमाशों ने उनके दो फोन भी लूट लिए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसके पिता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस परचून व्यापारी मदनलाल व बेटे लोकेश से लूट की वारदात के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाबत कोतवाली पुलिस से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन



नाम लेकर आपस में बात कर रहे थे बदमाश
बहजोई। लूट के पीड़ित व्यापारी के बेटे लोकेश ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देते समय बदमाश आपस में शकील व रहमान नाम लेकर बात कर रहे थे। कह रहे थे कि शकील तेरा फोन कहां है। इससे लगता है कि बदमाशों में से किसी एक का फोन वारदात स्थल पर कहीं गिर गया होगा। संवाद

फील्ड यूनिट समेत सर्विलांस आदि ने भी की जांच-पड़ताल
बहजोई। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-बबराला के बीच गांव खजरा खाकम के निकट परचून व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों के भागने के बाद पुलिस हरकत में आई। जहां, रात में पाठकपुर चौकी समेत कोतवाली पुलिस ने मौके पर व आसपास वारदात को लेकर छानबीन की। वहीं, अगले दिन फील्ड यूनिट व सर्विलांस आदि टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।


बदमाशों की तलाश के लिए बनाई गईं टीम

बहजोई। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लूट की वारदात के बाद बदमाशों की तलाश के लिए टीमें बनाईं गई हैं। एक टीम स्वयं उनकी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। शेष दो टीमें कोतवाली पुलिस की बनाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर भी छानबीन आगे बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें