अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव में रहे वाली किशोरी रविवार की रात प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सात महीने पूर्व उत्तराखंड के काशीपुर में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान ट्रेन में उसको जनपद संभल के असमोली थानाक्षेत्र के गांव गुमानी निवासी सुमित मिल गया। दोनों में ट्रेन में प्यार हो गया है। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर का आदान प्रदान कर लिया। इसके बाद दोनों को फोन पर बात शुरू हो गई। रविवार की रात युवक किशोरी के गांव आ गया। किशोरी प्रेमी के साथ रातों रात फरार हो गए। मामला अलग-अलग बिरादरी का होने से माहौल गरमा गया। पीड़ित परिजनों ने अगवानपुर पुलिस चौकी में प्रार्थनापत्र दिया। सोमवार को पुलिस ने किशोरी की बरामद कर लिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो