फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की कई जगह दबिश, कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए

Sat, 21 Dec 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए उपद्रव में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात और शुक्रवार को कई स्थानों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। जो हिरासत में लिए गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। यदि उपद्रव में शामिल होने की पुष्टि होती है तो जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ मस्जिद के आसपास जमा हो गई थी। इस दौरान पुलिस और भीड़ में झड़प हो गई थी। पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। पुलिस ने भी लाठी चार्ज करने के साथ ही टियर गैस और रबड़ बुलेट का इस्तेमाल किया। इस बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और 30 से ज्यादा भीड़ के लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 40 नामजद और 2750 अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग सात एफआईआर दर्ज की थीं। इसमें दो एफआईआर नखासा थाना और पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज हैं। इन सभी सात एफआईआर में 41 आरोपी ही जेल भेजे गए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। इसी क्रम में नखासा थाना क्षेत्र से कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। हालांकि पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें