फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर चल रहा रहे स्लाटर हाउस पर पुलिस ने मारा छापा

Sun, 28 Jan 2018 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
प्रदेश शासन ने गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बावजूद क्षेत्र में गोवध नहीं रुक रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां एक तरफ पूरा देश गणतंत्र की धूम में खोया था, वहीं गुन्नौर क्षेत्र के सैंजना मुस्लिम गांव में एक घर में अनाधिकृत स्लाटर हाउस में गोवध किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही यहां छापेमारी की। जहां कुछ मांस व एक जीवित बछड़ा बरामद किया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होते ही गोवध पर प्रतिबंध लगाने के कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए। अनाधिकृत बूचड़खानों को भी बंद कर दिया गया। इसके बावजूद मीट कारोबारी गोवध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को जहां एक तरफ पूरा गणतंत्र दिवस मना रहा था, वहीं सैंजना मुस्लिम गांव में एक घर में गोवध किया जा रहा था। गुन्नौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मार दिया। जिसमें मौके पर कुछ मांस बरामद किया। साथ ही एक जिंदा गाय का बछड़ा भी बरामद किया है।

आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैंकि इसकी सूचना गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों को मिली थी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने भूरे पुत्र नूर मोहम्मद और सोहेल पुत्र सलीम निवासी सैंजना मुस्लिम के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें