धनारी। ऐंचोड़ा कंबोह में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व भाकियू असली के पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद कर दिया गया। सूचना थी कि पदाधिकारी प्रधानमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे। उससे ही पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिससे भाकियू के पदाधिकारियों में रोष है।
भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव व मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष मोरध्वज यादव किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन जाने की तैयारी कर रहे थे।
इस दौरान धनारी पुलिस को सूचना मिली कि भाकियू असली के पदाधिकारी ऐंचोड़ा में प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने और विरोध जताने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने तत्काल भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव व मोरध्वज यादव को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। किसान नेता ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सरकारी तानाशाही कर रही है। किसानों के दर्द को नहीं समझा जा रहा है।