फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मोबाइल चोरी में पुलिस ने युवक को उठाया, सदमे में मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला में बृहस्पतिवार को शबाना (40) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा की पुलिस ने उनके बड़े बेटे को पकड़ने के लिए घर पर दबिश दी थी लेकिन जब बड़ा बेटा नहीं मिला तो छोटे बेटे अबूजर को पकड़कर पुलिस ले गई। इससे शबाना की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर जब पुलिस को महिला की मौत की जानकारी हुई तो अबूजर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेश मावी ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में दबिश दी थी लेकिन आरोपी मिला नहीं तो उसके छोटे भाई को हिरासत में ले लिया था जब उसकी मां की मौत की जानकारी हुई तो उसको छोड़कर टीम आ गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल चोरी का मामला था। ट्रेस करने पर लोकेशन शहबाजपुर कला की मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो वह युवक नहीं मिला जिसकी तलाश थी। टीम को बताया कि युवक संभल में रहता है। इसलिए उसके छोटे भाई को लेकर टीम चली थी लेकिन जब उसकी मां की मौत की जानकारी मिली तो युवक को छोड़ दिया गया है। महिला की मौत क्यों और कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बेटे के पकड़े जाने के सदमे से हार्ट अटैक हो गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। असमोली थाना प्रभारी ने बताया कि पाकबड़ा पुलिस ने थाने में आमद नहीं कराई थी। इसलिए कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें