फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी, चार पर केस

सार

सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच करने के लिए पहुंचे नखासा थाने के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई और वर्दी भी फाड़ी है।पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच करने के लिए पहुंचे नखासा थाने के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई और वर्दी भी फाड़ी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नखासा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह गांव खानपुर खुम्मार एक शिकायत की जांच करने के लिए गए थे। साथ में सिपाही प्रमोद कुमार और ओमकार सिंह भी थे। शिकायतकर्ता चंद्रा पत्नी हेतराम से जानकारी करने के बाद जब आरोपी अशोक के घर पहुंचे तो वह घर में घुस गया और जब बाहर आने के लिए कहा तो अशोक का रिश्तेदार रमेश, रमेश की पत्नी मनिकेष और दो अन्य महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया तो सिपाही ओमकार सिंह की वर्दी फाड़ दी और सिपाही प्रमोद कुमार को डंडे से मारा। नखासा थाने में तीन महिला समेत चार के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही चंद्रा पत्नी हेतराम की तहरीर पर अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। अशोक ने किस्तों के नाम पर चंद्रा से रुपये जमा कराए थे और अब रुपये वापस नहीं किए। इसी मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें