फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से अभद्रता पर पूर्व चेयरमैन समेत 40-50 अज्ञात पर केस

सार

यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोप में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व एक नामजद समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।बाद में पूर्व चेयरमैन के साथ 40-50 लोग और आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोप में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व एक नामजद समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर के मोहल्ला पजाया के निकट वाहन चेकिंग को लेकर यातायात पुलिसकर्मी व पूर्व चेयरमैन में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

यातायात पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबिल दिग्विजय सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला पजाया के निकट एक होमगार्ड व पीआरडी जवान के साथ वाहन चेकिंग कर रहा था। तभी चंदौसी की ओर से इस्लामनगर चौराहे की ओर जा रही एक बाइक को रोका। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इस बीच भाजपा के पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर उर्फ की ओर से मौके पर पहुंचकर वाहन चेकिंग को लेकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की गई। साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे। बाद में पूर्व चेयरमैन के साथ 40-50 लोग और आ गए। सभी अभद्रता करने लगे।
प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी की तहरीर पर गौरीशंकर व पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर उर्फ राजू समेत 40-50 व्यक्ति अज्ञात पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व चेयरमैन ने यातायात पुलिसकर्मी की ओर से लगाए गए आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि एक व्यापारी का फोन आया था कि यातायात पुलिसकर्मी की ओर से पैसे की मांग करते हुए परेशान किया जा रहा है। व्यापारी की ओर से कोतवाली प्रभारी को भी पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें