फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छह दिसंबर को लेकर अलर्ट रही पुलिस, सोशल मीडिया पर भी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अति संवेदनशील शहर की श्रेणी में शामिल संभल में छह दिसंबर को लेकर सतर्कता का माहौल रहा। जामा मस्जिद पर आरआरएफ, पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही तो अन्य स्थानों पर भी पुलिस की तैनाती नजर आई। सुरक्षा के साथ ही निगरानी रखी गई। अधिकारी भी जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही शहर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जामा मस्जिद के अलावा शंकर कॉलेज चौराहा, चौधरी सराय चौराहा, चंदौसी चौराहा पर पुलिस की मुस्तैदी रही। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। जगह-जगह पुलिस की मुस्तैदी को लेकर लोगों को सुरक्षा का अहसास हुआ। पुलिस अधिकारी भी अधीनस्थों के संपर्क में रहकर शहर के माहौल के बारे में जानकारी लेते रहे। पुलिस ने मुख्य मार्गों और अन्य क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर हालात पर निगाह रखी। संभल कोतवाली के अलावा हयातनगर, नखासा और रायसत्ती थाना पुलिस ने दिनभर चौकसी बरती।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एहतियाती तौर पर चौकसी शहर में बरती जा रही है। 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के बाद से ही यह चौकसी बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी है। यदि किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट किया या शेयर किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें