फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवान सम्मानित

विज्ञापन
परेड की सलामी लेतीं राज्यमंत्री गुलाबदेवी। - फोटो : परेड की सलामी लेतीं राज्यमंत्री गुलाबदेवी।
विज्ञापन
बहजोई। रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया गया। आरआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की ओर से प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न मिलने पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई समेत राष्ट्रपति पदक मिलने पर परिवहन शाखा के दरोगा प्रमोद कुमार व भारत सरकार की ओर से वीरता पदक मिलने पर सीओ असमोली कुलदीप कुमार को राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, भारत सरकार के गृह सचिव की ओर से अर्द्ध सरकारी पत्र मिलने पर गुन्नौर के प्रभारी इंस्पेक्टर वेदप्रकाश गुप्ता, डीजीपी से सिल्वर प्रशंसा चिह्न मिलने पर थाना रजपुरा के प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार तथा गोल्ड प्रशंसा चिह्न मिलने पर थाना हजरतनगर गढ़ी के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को प्रशस्तिपत्र दिया गया। इसके अलावा सिल्वर प्रशंसा चिह्न मिलने पर रिट सेल के दरोगा ताराचंद व गोल्ड प्रशंसा चिह्न मिलने पर गंवा चौकी प्रभारी दरोगा मोहित कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
आरआई ने बताया कि वहीं, महानिदेशक, अग्निशमन की ओर से प्रशस्तिपत्र मिलने पर सीएफओ कृष्णकांत ओझा समेत फायर सर्विस चालक विजयपाल सिंह व चंदौसी में तैनात फायरमैन हिमांशु कुमार को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि परेड में शामिल प्रथम परेड कमांडर गुन्नौर सर्किल के सीओ दीपक कुमार तिवारी समेत द्वितीय परेड कमांडर आरआई अशोक कुमार व तृतीय परेड कमांडर दरोगा सदाकत अली को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, परेड में शामिल टोली नंबर एक के दरोगा कुलवीर सिंह समेत टोली दो के दरोगा सत्यम बालियान, टोली तीन के दरोगा दीपक मलिक, टोली चार के प्लाटून कमांडर अरुण कुमार, टोली पांच की महिला दरोगा आंचल सिद्धू व टोली छह के कमांडर यातायात प्रभारी दरोगा अशोक कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

परेड में टोली नंबर चार ने हासिल किया प्रथम स्थान
बहजोई। आरआई अशोक कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस की रैतिक परेड में टोली नंबर चार ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके चलते टोली नंबर चार के प्लाटून कमांडर अरुण कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मंच संचालक सौरभकांत शर्मा को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने फहराया तिरंगा
बहजोई। गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में सुबह 9.25 बजे राज्यमंत्री गुलाब देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। संविधान की शपथ ली गई। इसके बाद राज्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद राज्यमंत्री ने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई तथा सीओ व प्रथम परेड कमांडर दीपक कुमार तिवारी के साथ कार में सवार होकर ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिस के जवानों समेत बाइक सवार, दमकल, यातायात पुलिस, फील्ड यूनिट, 112 डायल पुलिस व मिशन शक्ति के पुलिसकर्मियों की टोलियों की बारी-बारी से सलामी ली। वहीं, परेड ग्राउंड पर राष्ट्रगान के समय दमकल कर्मियों ने अलग-अलग तीन पाइप से केसरिया, सफेद व हरे रंग की पानी की बौछार निकाली निकालकर तिरंगा आकृति बनाई। हर्ष फायरिंग हुई। संचालन कवि व शिक्षक डॉ. सौरभकांत शर्मा ने किया। इस बीच रिजर्व पुलिस लाइन में सजावट व खान-पान की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
वहीं, एबीसी स्कूल, एंग्लोवैदिक स्कूल, नृत्यकार एकेडमी व बीएमजी कॉलेज चंदौसी आदि के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन संगीता भार्गव ने किया।
कार्यक्रम में जिला जज कमलेश कच्छल समेत डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, एएसपी अनुकृति शर्मा, सीओ लाइन गणेश गुप्ता, आरआई अशोक कुमार तथा एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो, भाजपाइयों में राजेश सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें