फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 598 पुलिस के जवान मुरादाबाद संपन्न कराएंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद में पंचायत चुनाव कराने के लिए रविवार को बहजोई स्थित रिजर्व पुलिस लाइन से 598 पुलिस कर्मी रवाना हुए हैं। जाने से पहले एसपी संभल ने उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार 26 अप्रैल को जनपद मुरादाबाद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रविवार की सुबह बहजोई की रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक चंक्रेश मिश्र ने जनपद से 598 जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मुरादाबाद रवाना किया। मुरादाबाद जाने वालों में 92 दरोगा, 80 महिला सिपाही, 390 कांस्टेबल, 36 हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने मुरादाबाद रवाना होने से पूर्व पुलिस जवानों से कहा कि वह मुरादाबाद में निष्पक्ष व निष्ठा पूर्वक ड्यूटी को अंजाम दे। चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक करें। चुनाव के समय मतदाताओं के बीच दो गज की दूरी बनवाए रखे। ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें