फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के प्रधान पद प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किए दो मुकदमें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल के प्रधान पद प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस ने दो मुकदमें पंजीकृत किए हैं। जिसमें ग्रामीण को वोट न देने पर देख लेने की धमकी देना तथा समर्थक के घर से पुलिस द्वारा देशी शराब के 146 पव्वे बरामद करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव कैथल के मझरा करेला निवासी उदल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि ग्राम पंचायत के प्रधान पद प्रत्याशी प्रेम यादव ने उसे वोट न देने पर देख लेने की धमकी है। गांव में और भी कई लोग प्रधान पद के लिए खड़े हुए हैं। आरोपी जबरन वोट देने का दवाब बना रहा है। पउदल सिंह की तहरीर पर कोतवाली में प्रधान पद प्रत्याशी प्रेम यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं पुलिस ने रविवार को ग्राम पंचायत कैथल के गांव रामनगर में चेतन यादव के घर छापा मारा। पुलिस ने यहां से देशी शराब के 146 पव्वे बरामद किए। इस दौरान घर में चेतन यादव व गांव कैथल का मोनू को भी हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि गांव कैथल के प्रधान पद प्रत्याशी प्रेम यादव की शराब हैं और यह शराब गांव में वोटरों को बांटी जानी थी। पुलिस ने चेतन यादव, मोनू व प्रधान पद प्रत्याशी प्रेम यादव के विरुद्ध रिपोर्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें