प्रत्येक थाने में खराब पड़ी और जंक खाई रायफलों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने जंक खाई रायफलों से चुनावी जंग लड़ने की तैयारी संबंधी दो फरवरी को खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधिकारियों का ध्यान गया। सीओ के आदेश पर संभल के सभी थानों में पुलिसकर्मी रायफलों से जंक हटाने में लग गए हैं। जिन रायफलों में जंक लगी हुई है, उन्हें साफ किया जा रहा है।
रविवार को कोतवाली, हयातनगर, नखासा और असमोली में रायफलों की साफ सफाई करने का काम चला। सीओ ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए है कि वह रायफलों की साफ सफाई कर लें। साथ ही जो शस्त्र चलने लायक न हों उन्हें पुलिस लाइन भेज दें।