इस स्कूल में बच्चे सिर्फ मिड-डे मील के लिए आते हैं
- फोटो : SELF
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन ने कनेक्शन कराने के नाम पर एक-एक हजार रुपये ले लिए, लेकिन कनेक्शन नहीं कराए। रुपये लौटाने की मांग करने पर जेई ने बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसी का विरोध करते हुए स्कूल पर ताला लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ रोष पर स्कूल में ताला जड़ना लोगों की समझ में नहीं आया।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिठौली के लोग शुक्रवार को 9.30 बजे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पौने दस बजे स्कूल में ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई और संविदा कर्मी लाइनमैन के खिलाफ आरोप लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के 50 से अधिक लोगों से घरेलू कनेक्शन कराने के नाम पर 1000-1000 रुपये ले गए थे।
इसके बाद न कनेक्शन कराए और न ही रुपये लौटाए। जब जेई पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया, तो जेई ने कुछ ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय को बंद करके आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही विभाग द्वारा कराई गई रिपोर्ट दर्ज निरस्त नहीं की गई तो संभल में आकर ग्रामीण धरना देंगे।
इस दौरान धनीराम शर्मा, राजवीर सिंह, रंजीत सिंह, कल्लू सिंह, राकेश, रनवीर, शमसाद, सोनू, विकास, राजेंद्र सिंह, सतवीर आदि मौजूद रहे। जेई और लाइनमैन ने आरोप को गलत ठहराया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों ने इस मामले की कोई शिकायत नहीं की है। अगर उन्हें कोई शिकायत है, तो वह आकर मिलें। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।