फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांग्रेसियों के घर रहा पुलिस का पहरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

Tue, 03 Dec 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नजरबंद करती पुलिस। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। बवाल में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से सोमवार को कांग्रेसियों के मिलने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। जिले के कांग्रेसियों के घरों पर पुलिस का पहरा रहा। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद को घर पर ही नजरबंद कर दिया। प्रतिनिधिमंडल भी जिले तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए आना था लेकिन उसकाे रोक दिया गया। जिले में भी कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका है। कहा कि वह प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने जरूर जाएंगे। जिन लोगों की बवाल में जान गई है, उनके परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। कांग्रेस मृतकों के पीड़ित परिजनों के साथ है।
मालूम हो डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके चलते राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को संभल में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। डीएम का कहना है कि जब हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएं तो कोई भी किसी से मिल सकता है। फिलहाल बवाल के बाद शहर में शांति बहाली पुलिस प्रशासन द्वारा कराई गई है। इसमें सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें