फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्टेशन से लापता बालक ढाई घंटे बाद मिला

Tue, 03 Dec 2024 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सोमवार की दोपहर रेलवे स्टेशन से सात वर्षीय बालक कुंज अचानक लापता हो गया। इससे जीआरपी और आरपीएफ में खलबली मच गई। करीब ढाई घंटे बाद बालक मिला, तब राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आंवला स्थित रामलीला गेट निवासी सुमेश कुमार का बेटा कुंज सोमवार को अपनी दादी विद्यावती के साथ चंदौसी आया था। दोपहर 10:45 बजे वह अलीगढ़-बरेली पैंसेजर से चंदौसी स्टेशन पहुंचे। बालक ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर ही पार्क के पास खड़ा हो गया। कुछ देर बाद बालक गायब हो गया। काफी तलाशने के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो जीआरपी को सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई लेकिन बालक की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद महिला अपने रिश्तेदार के साथ चंदौसी कोतवाली पहुंची। बालक की गुमशुदगी की तहरीर दी। करीब डेढ़ बजे करीब लोगों ने स्टेशन के पास बालक को घूमते देखा तो पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर बालक के परिजन भी कोतवाली आ गए। पूछताछ के बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें