फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल अवस्था में पुलिस को मिले व्यक्ति की मौत, मामा पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस को घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की मुरादाबाद में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। व्यक्ति की हत्या करने का आरोप उसके मामा पर ही लगा है। हालांकि कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा निवासी विजेंद्र (40) पुत्र अभयराम की जुनावई थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव में ननिहाल है। बताते हैं कि रविवार की सुबह में विजेंद्र के मामा अपने पुत्र के साथ गंगहेटा आए थे। शाम को विजेंद्र को बाइक से यह कहकर साथ ले जाने की हमें जुनावई तक छोड़ आओ। जिसके बाद विजेंद्र अपने मामा और मुमेरे भाई को लेकर गांव से निकल गया। रविवार की रात में बहजोई थाना क्षेत्र में खजरा-छपरा मार्ग पर विजेंद्र घायल अवस्था में पुलिस को मिला। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। विजेंद्र के परिवार में सिर्फ उसकी 17 वर्षीय बेटी अनीता है। मामा ही पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहजोई के इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि घायल अवस्था में व्यक्ति मिला था। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें