फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गोली चलाई, भीड़ ने बचने के लिए किया पथराव : लाल बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सभी पांच हत्याएं पुलिस ने की है। इसमें पुलिस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट होनी चाहिए। जब पांच हत्याएं हो गई थीं तो भीड़ ने बचने के लिए ईंट पत्थर चलाए। यह जांच का विषय है कि पुलिस ने हत्या सरकारी हथियार से की है या प्राइवेट हथियार से की है। लेकिन हत्या पुलिस के द्वारा ही की गई है। पुलिस आम लोगों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। यह आरोप विधान परिषद में सपा के नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव ने लगाया है।
विज्ञापन

विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संभल में पुलिस कानून को हाथ में लेकर काम कर रही है। 19 नवंबर को सर्वे के आदेश पर कहा कि न्यायालय से जिस दिन आदेश किया गया था उसी दिन अधिकारी मौके पर सर्वे कराने के लिए पहुंच गए थे। यह बवाल कराने के लिए पूरी साजिश थी। इसलिए सारा काम इमरजेंसी में किया गया। आगे कहा कि सरकार उपासना एक्ट का पालन नहीं कर रही है। 24 नवंबर को हुए बवाल में जिन लोगों की जान गई है उन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज है लेकिन पुलिस का विवेचक किसी को भी आरोपी बना सकता है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें