फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सदर के बेटे, भाई भतीजों से पुलिस को अशांति का अंदेशा

Wed, 02 Apr 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट के बेटे हैदर अली, भाई मो. ताहिर एडवोकेट, कमर हुसैन, भतीजे नाजिश और दानिश से अशांति का अंदेशा है। इसके चलते कोतवाली पुलिस ने एक-एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। साथ ही नोटिस दिया गया है। यदि माहौल बिगड़ता है तो इन्हें जिम्मेदार माना जाएगा। वहीं, दूसरी ओर अशांति के अंदेशे में शहर के 1800 लोग पहले से पाबंद किए जा चुके हैं। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क व उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क शामिल हैं।जफर अली 24 नवंबर को हुए बवाल कराने की साजिश समेत कई गंभीर आरोप में जेल भेजे जा चुके हैं। उनके बड़े भाई मोहम्मद ताहिर ने भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल उठाए थे। जिससे अशांति का अंदेशा पैदा हुआ। एसआईटी के दरोगा आशीष तोमर की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बताया कि अशांति के अंदेशे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के परिवार के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया है। साथ ही नोटिस भी तामील करा दिया गया है
अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की निंदा की

संभल।
जिला बार एसोसिएशन की मंगलवार को सभा बार में बैठक हुई। इसमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर हुसैन भी शामिल हुए। उन्होंने अधिवक्ताओं को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में बताया। जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने रोष जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर जिला बार एसोसिएशन संभल की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गजनफर हुसैन एडवोकेट की पत्नी का स्वर्गवास हो जाने पर मौन धारण कर प्रार्थना की गई। इस दौरान देवेंद्र कुमार, संकेश शर्मा, कपिल चंद्रा, गजनफर याकूब, पुनीत वार्ष्णेय, सूरज सिंह, नरेंद गुप्ता, रफत अली, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
- त्योहाराें के मद्देनजर पांच लोगों को एक-एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया गया है। यह कार्रवाई लगातार शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए की जा रही है।-वंदना मिश्रा, एसडीएम, संभल।
विज्ञापन


आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
- जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम एडवोकेट ने बताया कि जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट जो पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं उनके खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह गलत की गई है। उनके परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई गलत की जा रही है। अधिवक्ता इसका विरोध करते हैं। इसी विरोध के चलते बुधवार को कलमबंद हड़ताल रहेगी। अन्य अधिवक्ता एसोसिएशन का भी इसमें समर्थन मिल रहा है। बताया कि जफर अली की जमानत पर बुधवार को सुनवाई भी की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें