फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसडीएम ने संभाला जुनावई ब्लाक प्रमुख का चार्ज

Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। भाजपा नेता हत्याकांड के चलते ब्लाक प्रमुख रवि यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया। जिससे ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त हो गया था। मंगलवार को एसडीएम गुन्नौर को ब्लाक प्रमुख का चार्ज सौंपा गया है। वहीं एसडीएम ने चार्ज संभालने के बाद ब्लाक कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की और छुट्टा गोवंशीय पशुओं की जानकारी जुटाते हुए गोशालाओं में संरक्षित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि 10 मार्च को गांव दबथरा हिमंचल में 10 भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंप कर हत्या कर दी गई थी। ब्लाक प्रमुख रवि यादव को भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव के हत्या का आरोप लगने पर जेल भेज दिया गया था। वहीं ब्लाक प्रमुख का कार्य देखने के लिए दो दिन पहले गुन्नौर एसडीएम दीपक कुमार चौधरी को चार्ज सौंपा गया था। वहीं गुन्नौर एसडीएम ने जुनावई ब्लाक प्रमुख का चार्ज संभालने के उपरांत मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की है। बैठक में एडीओ पंचायत अक्षय कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश यादव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें