फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान की हत्या में उलझी पुलिस, अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 23 Jan 2024 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली शुगर मिल में गन्ना डालने गए बिलालपत गांव निवासी किसान मेहंदी हसन की हत्या के मामले में पुलिस उलझती जा रही है। जांच में पता चला कि मेहंदी हसन रविवार की सुबह सात बजे तक मिल के पास घूमता दिखा था। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रिपलर गायब है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन (23) शनिवार की रात असमोली शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए गया था। जहां पर किसी ने उसकी गले में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे उसका शव मिल के पास खानपुर बंद गांव निवासी सतवीर के खेत में पड़ा मिला। उसका ट्रैक्टर-ट्रिपलर गायब था। परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि रविवार की सुबह सात बजे मेहंदी मिल के पास घूमता दिखा था। इससे ये तो साफ है कि मेहंदी हसन की हत्या शनिवार की रात में नहीं बल्कि रविवार को सुबह सात बजे के बाद दिन में ही गई है। पुलिस अब उलझन में है कि उसकी हत्या रंजिशन की गई है या फिर लूट के इरादे से। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई जमील की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रैक्टर-टिपलर की तलाश की जा रही है।



कोट

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चीनी मिल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिक छानबीन में सामने आया है कि युवक रविवार की सुबह सात बजे करीब घूमता हुआ देखा गया था। जांच जारी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें