फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस ने संवेदनशील गांवों में किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस टीम ने पंवारी, पहलवाड़ा, मेहुआ हसनगंज, कैल, जिजोड़ा सहित करीब आधा दर्जन गांवों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च के दौरान पुलिस ने गांवों के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने ग्रामीणों और व्यापारियों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग डालने, नशाखोरी या शांतिभंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके।
थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और त्योहार को प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने में लोग प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें