फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस पर हमला कर भागे गैंगस्टर को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 06 Jul 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा में बुलंदशहर पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर के जिस आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया था। उस आरोपी को हयातनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के भागने के बाद से ही पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जिले की पुलिस टीम आरोपी रिहान को गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार करने के लिए 28 जून की रात गांव पहुंची थी। आरोपी को जब टीम ने गिरफ्तार किया था तो आरोपी और उसके परिजन व अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। इसमें पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे। जबकि आरोपी भाग गया था। पुलिस पर हमला करने की 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी क्रम में आरोपी की तलाश जारी थी। आरोपी रिहान को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें