फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांप ने किशोर को डसा, अंधविश्वास ने ले ली जान

Sat, 06 Jul 2024 05:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव अशरफपुर निवासी रुस्तम अली (15) को शुक्रवार की तड़के सोते समय सांप ने डस लिया। परिजन दिनभर झाड़फूंक के चक्कर में इधर से उधर दौड़ते रहे फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो शाम को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव अशरफरपुर निवासी इरशाद का बेटा रुस्तम गांव में ही संचालित रसगुल्ला बनाने की फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार की रात वह फैक्टरी में ही सो रहा था। शुक्रवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे सोते समय उसे सांप ने उसे पेट पर डस लिया। किशोर ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिजन अंधविश्वास में फंसकर किशोर को गांव सलखना में एक झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति के पास पहुंच गए। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे रामपुर के बिलासपुर लेकर पहुंचे और झाड़फूंक की गई। शाम होने पर युवक के शरीर में जब कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन उसे मुरादाबाद में एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजनों ने चिकित्सक की बात पर विश्वास नहीं किया और गढ़मुक्तेश्वर में एक हकीम के पास लेकर पहुंच गए। जहां उसने भी मृत होने की जानकारी दी। इसके बाद शव लेकर गांव लौटे।

बिलासपुर तक तो गए लेकिन संभल जिला अस्पताल नहीं पहुंचे
किशोर को जिस समय सर्प ने डसा था। उसके बाद ही परिजन लेकर इधर उधर दौड़ने लगे। जबकि जिला अस्पताल लेकर पहुंचने पर एंटीवेनम वैक्सीन लगाई जाती तो उसकी जान बच जाती। परिजनों को जिसने भी जो बताया वह वहीं दौड़ गए लेकिन चिकित्सक के पास लेकर नहीं पहुंचे। जब चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो जान जा चुकी थी।
विज्ञापन


एंटीवेनम वैक्सीन से 15 दिन में बची है पांच लोगों की जान
जिला अस्पताल में एंटीवेनम वैक्सनी हर समय उपलब्ध रहती है। बारिश के सीजन में सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। इसलिए स्टॉक में हर समय रखी जा रही है। इसका लाभ भी आम लोगों को मिला है। पिछले 15 दिन में पांच लोगों की एंटीवेनम से जान बचाई गई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि एंटीवेनम समय से लग जाए तो सर्प के डसे व्यक्ति की जान बच सकती है। बताया कि झाड़फूंक के चक्कर में लोगों की अक्सर जान जाती है, जबकि सर्प के डसे का सही उपचार एंटीवेनम वैक्सीन है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें