फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध ई-रिक्शा तैयार करते चार लोग पकड़े, बिना पंजीयन के हो रहे थे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के सामने ई-रिक्शा की दुकान व गोदाम में शनिवार की शाम पुलिस ने छापेमारी की। इसमें अवैध तरीके से बनाए जा रहे ई-रिक्शा पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। साथ ही चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। यह ई-रिक्शा बिना पंजीयन के तैयार कराए जा रहे थे। संभल कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मंडी समिति के सामने अवैध तरीके से ई-रिक्शा तैयार किए जा रहे थे। इसी क्रम में स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से तैयार और अधूरे ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। चार लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार ने बताया कि जिले में काफी संख्या में अवैध तरीके से ईरिक्शा तैयार किए जा रहे हैं। जिससे वैध ई-रिक्शा की बिक्री और संचालन में समस्याएं आ रही हैं। अवैध तरीके से संचालित हो रहे ई-रिक्शा शहरों में जाम का कारण भी बन रहे हैं। अवैध तरीके से तैयार किए जा रहे ई-रिक्शा का पंजीकरण परिवहन विभाग में नहीं है और जीएसटी पंजीकरण भी नहीं कराया है। मंडलायुक्त ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई के आदेश किए हैं। इसी क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें