फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 45 क्विंटल ई-कचरा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 45 क्विंटल ई-कचरा पकड़ा
विज्ञापन

आरोपी चकमा देकर भागे, चार नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव घुंघावली के नजदीक खेत खलिहानों में ई-कचरा जलाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। आरोपी तो पुलिस के हाथ नहीं आ सके लेकिन मौके से 45 क्विंटल ई-कचरा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव घुंघावली के नजदीक खेत खलिहानों में बने एक बंद मकान के अंदर ई-कचरा जलाया जा रहा है। हयातनगर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि सभी आरोपी पुलिस को देख भाग गए थे। मौके से 150 कट्टों में भरा करीब 45 क्विंटल ई-कचरा पकड़ा। सभी माल जब्त कर लिया है और जिस भट्ठी पर यह ई-कचरा जलाया जाता है। उसको तोड़ दिया गया है। ई-कचरा जलाने के आरोप में गांव शेरपुर निवासी मोहम्मद अली, हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा निवासी फुरकान, इरफान और राहत अली व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सख्ती हुई तो संभल में प्रदूषण फैलाने के लिए ठिकाना बना लिया
ई-कचरा मानव जीवन के लिए बेहद ही खतरनाक है। इस कचरे से निकलने वाली रसायनिक गैस मानव शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित करती हैं। मुरादाबाद में ई-कचरा जलाने पर सख्ती की गई तो इन धंधेबाजों ने संभल को ठिकाना बना लिया। पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं करने पर यह खतरनाक काम संभल जिले में खूब चल रहा है।
विज्ञापन

मौके से कोई आरोपी हाथ नहीं आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह ई-कचरा कुछ ही दिनों से जलाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। ई-कचरा जलाने के मामले में लगातार कार्रवाई की जाएगी। अन्य थाना क्षेत्र में भी निगरानी की जा रही है।
जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें