बहजोई में शराब तस्करी मामले में प्रेसवार्ता करते एसपी यमुना प्रसाद।
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। बहजोई पुलिस ने 18 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बहजोई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव पवांसा के निकट एक ट्रक में एक नामी-गिरामी कंपनी के च्यवनप्राश व शहद की पेटियों के बीच छिपाकर 270 पेटियां हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जा रहीं हैं। पुलिस ने घेराबंदी एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। एसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। वहीं ट्रक से 848 पेटियां च्यवनप्राश व 212 पेटियां शहद बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी तस्कर ने अपना नाम सुनील कुमार निवासी मोहल्ला रूकंदी सराय तुर्तीपुरा थाना नखासा तथा फरार आरोपी का नाम अमित कुमार निवासी भारत नगर, पानीपत, हरियाणा बताया। शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई धनवान सिंह, उप निरीक्षक सुंदरलाल, विजय गौतम, हेड कांस्टेबिल प्रमोद कुमार, कांस्टेबिल अवनीश कुमार, आदित्य कुमार व मानवीर सिंह शामिल रहे।