फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: व्यापारी से ठगी करने के दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। व्यापारी से ठगी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यापारी के साथ उस समय ठगी को अंजाम दिया था जब वह आरएसएस की शाखा से योग कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक ठग ने मामा कहकर रोका था और अंगूठी बनवाने की बात कहते हुए अंगूठी मांगी थी। इसी दौरान लेकर भाग गया था। कोतवाली के प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि घटना 28 जुलाई की सुबह की है। व्यापारी अनंत अग्रवाल को एक बाइक सवार ठग ने रोका था और बहाने से अंगूठी लेकर भाग गया था। घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई थी। इसी क्रम में छानबीन की गई और आरोपियों तक पहुंचे।
बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मुरादाबाद के थाना बिलारी अंतर्गत गांव सहसपुर निवासी विवेक शर्मा और मुरादाबाद के थाना सोनकपुर अंतर्गत गांव रामपुरा निवासी कपिल शामिल हैं। अंगूठी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें