फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फर्जी आधार बनाने की सूचना पर पुलिस ने युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में स्थित ताल वाले मंदिर के पास बृहस्पतिवार को देर शाम को एक-एक हजार रुपये लेकर फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने मौके से कैमरा, आइरिस स्कैनर, प्रिंटर बायोमेट्रिक मशीन और लैपटॉप को मौके से कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शक होने पर मामले की शिकायत पवांसा चौकी पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आधार कार्ड बना रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने दूसरे साथी के बारे में भी बताया। हालांकि साथी मौके पर नहीं मिला। पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले गई।
क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड के मामले में ग्रामीण की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें