फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि बढ़ने के साथ ही प्रशासन और पुलिस की बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
चंदौसी में लाकडाउन दौरान पुलिस बल के साथ पैदल मार्च अधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। लॉकडाउन अवधि बढ़ने के साथ ही अधिकारियों ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इसमें अधिकारियों ने एलान कर लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी। अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रविवार को संभल जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने दो दिन की लॉकडाउन अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इसी के चलते उप जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च नखासा चौराहे से शुरू होकर हुसैनी रोड़, खेड़ा होते हुए दीपा सराय में जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद गाड़ियों से भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एलान कर कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करें। अनावश्यक घरों से बाहर न निकले। यदि कोई अनावश्यक घूमता मिला तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें