फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा, 42 दिन में 432 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार की देर रात 38 संक्रमित पाए गए। इन मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या रैंडम सैंपलिंग वालों की है। पहली जून से अब तक यानी 42 दिनों में 432 मरीज पाए गए हैं। यह संख्या जिले के लिए संक्रमण फैलने का इशारा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक संक्रमण फैलने की बात से इनकार कर रहा है जबकि रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाए गए मरीजों से मालूम होता है कि सामुदायिक संक्रमण फैल चुका है। क्योंकि जो लोग रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाए जा रहे हैं इनका सोर्स स्वास्थ्य विभाग तलाश करने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन

25 मार्च से 31 मई तक संक्रमितों की संख्या कुल 88 थी लेकिन पहली जून से अब तक 432 मरीज निकल चुके हैं। कुल मरीजों की संख्या 520 हो चुकी है। जिसमें 9 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले जिले के हालात खराब करने की ओर हैं। अब जो मरीज निकल रहे हैं यह वे हैं जिनकी रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। शनिवार को रात 24 मरीज ऐसे संक्रमित पाए गए हैं जिनकी रैंडम सैंपलिंग हुई।
स्वास्थ्य विभाग तेजी से फैल रहे इस संक्रमण को सामुदायिक संक्रमण मानने को तैयार नहीं है। जबकि रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाए जाने वाले मरीज सामुदायिक संक्रमण का सबूत दे रहे हैं। क्योंकि इन मरीजों के सोर्स भी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ऐसे में चिंता ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें