फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क दुकानों पर बैठे व्यापारियों के पुलिस ने काटे चालान, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शासन की गाइडलाइन का पालन कराने को सीओ ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दुकानों, सड़कों व बैंक में बिना मास्क के मिलने पर चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजारों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने 15200 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। संक्रमण से बचने को शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन रोड प्रारंभ हुई चेकिंग फव्वारा चौक, घंटाघर, सर्राफा बाजार, पसरट्टा बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार, खूब चंद बाजार, घासमंडी पर जाकर संपन्न हुई।
इस दौरान जिन दुकानों पर व्यापारी मास्क लगाकर नहीं बैठे थे, उनका चालान काट कर जुर्माना वसूला। सड़कों पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के भी चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया। पुलिस बल जब पुरानी पैठ स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा तो वहां एक कर्मचारी बिना मास्क लगाए कार्य करता मिला।
विज्ञापन

सीओ ने उस कर्मचारी का भी एक हजार रुपये का चालान कटवा दिया। इसके बाद पीएनबी शाखा प्रबंधक को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी कर्मचारियों को मास्क लगाकर कार्य करने की बात कही। पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से शहर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने 15200 रुपये का जुर्माना वसूला। क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह ने कहा कि पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। दुकानों पर बैठने वाले व्यापारी व सड़कों पर आवाजाही करने वाले नागरिक मास्क अवश्य लगाएं। जो कोई व्यक्ति बिना मास्क के मिलता है, उसका हर कीमत पर चालान काटकर जुर्माना की रकम वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें