संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को बवाल का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने लोगों की आवाज न उठा सकूं, इसलिए मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन मैं खामोश नहीं रहूंगा। इस मामले को सोमवार को सदन में भी रखा। आगे भी सदन में रखा जाएगा। सांसद ने आरोप लगाया कि सीओ संभल ने घटना कराई है। सीओ की संपत्ति के दस्तावेज मुझे मिले हैं। उन दस्तावेज के सहारे जांच कराने की मांग करूंगा, जिससे सीओ की हकीकत सामने आ सके। संवाद
सपा विधायक बोले
मेरा बेटा जामा मस्जिद या उसके आसपास भी नहीं पहुंचा। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। मेरे बेटे के खिलाफ यदि कोई सुबूत है तो पुलिस दिखाए। मुझे उम्मीद है कि पुलिस जांच करेगी तो हकीकत सामने आ जाएगी और बेटे का नाम इस मुकदमे से निकाला जाएगा। -इकबाल महमूद, विधायक, संभल