चंदौसी। मोहल्ला राज में अपनी ननिहाल में आए दो बच्चे घूमते हुए घर से निकल गए। संभल तिराहे पर सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चों को साथ ले गई और उसके मामा के सुपुर्द कर दिया।
सीता आश्रम चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चंदौसी में संभल तिराहे पर दो बच्चे खड़े थे। किसी ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने बच्चों से जानकारी की, तो उन्होंने अपना नाम मोहम्मद आसिफ पांच साल, मोहम्मद अदनान चार साल बताया। बताया कि वह मोहल्ला राज में रहते है। 112 पुलिस सीता आश्रम चौकी लेकर बच्चों को पहुंची। वहां समाजसेवी जावेद खां, अधिवक्ता नूर नवाब खान के सहयोग से परिजनों की तलाश की। पता चला है कि बच्चे मोहल्ला राज में अपनी मां के साथ ननिहाल में आए थे। खेलते समय घर से निकल गए थे। वह नरौली के रहने वाले हैं और पिता का नाम शाहिद है। पिता शाहिद फेरी लगान का काम करते हैं। पुलिस ने मामा शमशाद व परिजनों के सुपुर्द दोनों बच्चे कर दिए हैं।