फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सुना जाएगा पीएम का संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वर्चुअल सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी जिले की सभी चारो विधानसभा क्षेत्रों में की गई है। यह संबोधन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले की विधानसभा संभल का कार्यक्रम हल्लू सराय स्थित प्रेम शंकर वाटिका में आयोजित किया जाएगा। असमोली विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम पवांसा के मनोरमा राघव इंटर कालेज और ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित होगा। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम चंदौसी के अजंता टाकीज व बहजोई में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित होगा। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम बबराला स्थित लोहिया कॉवेंट स्कूल व गवां में आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्यक्रम स्थल पर एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना जाएगा। इसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन भी पूरी तरह से किया जाएगा। मंगलवार को ही पूरी व्यवस्थाएं बना दी गई हैं। कार्यक्रम में तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें