फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पीयूष का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सिंहपुुरसानी। बड़ाताजुद्दीन निवासी पीयूष सिंह का राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। अमरोहा में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के बाद पीयूष के चयन ने न सिर्फ परिवार का मान बढ़ाया है बल्कि संभल जिले का भी नाम रोशन किया है। सोविंद्र सिंह के 11 वर्षीय पुत्र पीयूष सिंह अभी कक्षा छह के छात्र हैं। अब तक वह कई राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके हैं। उनके बड़े भाई रणदीप सिंह भी अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। उनकी देखरेख में ही पीयूष ने कामयाबी की ओर कदम बढ़ाया है। पीयूष ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टूनामेंट 23 अप्रैल से होंगे। इसके लिए वह अच्छी प्रैक्टिस में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें