फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राज्य स्तरीय जूडो के लिए खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
अतराम सिंह यादव मैमोरियल इंटर कॉलेज अतौरा  में मंडलीय जूडो प्रतियोगिता के प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संभल। अतराम सिंह यादव मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतौरा में बालक एवं बालिका वर्ग की माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हुई। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी चयनित किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और अमरोहा जिले के करीब 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की शुरुआत संस्थापक डॉ. बृजपाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार और विश्वास यादव ने किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल के द्वारा नामित चयनकर्ता अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय गिरी, कपिल यादव, क्रीडा सचिव सचिन शर्मा, टीम कोच लव कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
चयन के अनुसार, बालक वर्ग अंडर-14 में मुरादाबाद के एसप्रीत सिंह, श्रेष्ठ प्रताप सिंह, अभय चौहान, मोहम्मद रिहान और संभल के अजमुल, देवांश गुप्ता को जगह मिली है। जबकि बालक वर्ग अंडर-17 मुरादाबाद के मनप्रीत सिंह, आशु सैनी, आयुष, यश कुमार, पार्थ शर्मा और संभल के
विज्ञापन

पंकज, वंश, सूरज चयनित हुए। इसके अलावा बालक वर्ग अंडर-19 में मुरादाबाद के जीशान, साहिब, अभिषेक दिवाकर, निश्चल राय और संभल के उपलक्ष कुमार, मोहम्मद उवैस, बॉबी, हैरी चयनित हुए।
वहीं, बालिका वर्ग अंडर-14 में मुरादाबाद की मानवी सिंह, दिव्या, प्रतिज्ञा, रौनक पाठक, फरहीन और संभल की वसंती व आयुषी चयनित हुईं। अंडर-17 में मुरादाबाद की सुहानी राय, आयुषी, नैना, जसप्रीत कौर और संभल की अक्षरा चुनीं गईं। अंडर -19 में संभल की खुशी, ओजस्वी, लवी, मिथलेश और मुरादाबाद की आकृति सारस्वत, खुशी, चंचल, तराना जहां चयनित हुईं हैं।
इस दौरान प्रिया दिवाकर, एकांश, पिंटू सिंह, निशांत कुमार, भोले सिंह त्यागी, शरद सक्सेना, अंकित यादव, धीरेंद्र सिंह, रविशंकर, डॉॅ. मोहम्मद रियाजुल इस्लाम, बुशरा खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें