फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लखनऊ में हुई जूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक

Mon, 24 Mar 2025 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई। लखनऊ में हुई जूडो प्रतियोगिता में एसबीएम जूडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के समन्वय से 18 से 20 मार्च तक जूनियर तथा 21 से 24 मार्च तक सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जूनियर वर्ग में बहजोई की डौली राणा ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, चंचल सागर ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, चंदौसी के हैरी ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हालिस किया। वहीं, सीनियर वर्ग में चंचल सागर ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, दीपक राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत व लवी राणा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा डॉली ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में व हैरी ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस बीच पदक पाकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें