चंदौसी। बरनवाल वैश्य सभा उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड की बैठक सोमवार को बैंक्वेट हाल में हुई। जिसमें संगठन की मजबूत के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
प्रांतीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता बरनवाल ने महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर किया। प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप गुप्ता बरनवाल, अशोक गुप्ता बरनवाल, राजेश गोयल, अरविंद गुप्ता, यतीश गुप्ता, सर्वेश्वर गोयल, गिरीश गुप्ता बरनवाल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद महाराजा अहिबरन जी को समर्पित अहिबरन वंदना प्रस्तुत की गई। जय बरन जय बरनवाल समाज के नारे लगाए। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज को संगठित होकर विकास के मार्ग पर चलना होगा। हमारा लक्ष्य समाज को एकजुट रखना है। समाज और संगठन एक दूसरे के बिना कुछ भी नहीं।
इसलिए हम सभी को समझना चाहिए कि एकता में ही शक्ति है। इसको बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होना है। बैठक में अतिथियों का सम्मान हुआ। सदस्यों को सदस्यता सम्मान पत्र एवं जय श्री राम का अंग वस्त्र धारण कराते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर नितिन कुमार गुप्ता, गिरीश कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेश गोयल, प्रदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमित बरनवाल, कन्हैया, राजीव कुमार गुप्ता, अमित बंसल, प्रदीप आर्य, नरेंद्र गुप्ता, संजीव गोयल, अनुज गोयल, दीपक, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उमेश गुप्ता और संचालन राजीव कुमार गुप्ता ने किया।