फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झोलाछाप पर विश्वास जताया...बेटा गंवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितौरा में बुधवार रात जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई। दीपक (25) को परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झोलाछाप के पास ले गए। वहां फायदा नहीं हुआ तो 12 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दीपक सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। बुधवार देर रात करीब दो बजे उसे बेड पर सोते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। युवक को शुरुआत में इसका पता नहीं चला, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजन उसे गांव रहोली स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे सीएचसी लाया गया। उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से पिता दिनेश कुमार और परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। वह तीन भाइयों में मझला था।
विज्ञापन

देरी से इलाज बना जानलेवा
चिकित्सा अधीक्षक हरवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के बाएं पैर में जहरीले कीड़े के काटने के निशान थे। परिवार के लोग युवक को यहां-वहां ले गए। करीब 12 घंटे बाद उसे सीएचसी लाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हरवेंद्र सिंह ने कहा कि मरीज यदि दो से पांच घंटे के भीतर सरकारी अस्पताल पहुंच जाएं तो उसकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें