फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीर्थ यात्रा पर जा रही बस पलटी, 21 तीर्थ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। गवां-बबराला मार्ग पर बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे चालक को नींद की झपकी आने से तीर्थ यात्रा पर जा रही मिनी बस पलट गई। हादसे में 21 तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद अंतर्गत थाना दक्षिण के गांव मोहननगर निवासी 35 लोग मंगलवार की शाम मिनी बस से अमरोहा में जाहरवीर बाबा के मंदिर पर जात पूजन के लिए जा रहे थे। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-बबराला मार्ग स्थित देवपुरा गांव के सामने चालक को नींद आने के कारण बस पलट गई।
हादसे के बाद चींख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में गौरव (20) पुत्र मुकेश, विमला (45) पत्नी विष्णु, शीतल (25) पत्नी जोनू, विजय (23) पुत्र धर्मपाल, पूरन (55) पुत्र हरि सिंह, अंगूरी (50) पत्नी पूरन, सोनी (22) पत्नी अजय, कमलेश (45) पत्नी धर्मपाल, कुंती देवी (36) संजीव, शिवम (13) पुत्र संजीव, रानी (10) पुत्री संजीव, रामगोपाल (26) पुत्र धर्मपाल, सरोज (25) पत्नी रामगोपाल, धर्मपाल (55) पुत्र मुन्नालाल, रामसरन (50) पुत्र मुन्नालाल, रेनू (20), विजय (25) पुत्र धर्मपाल, विमला (40) पत्नी मुकेश, शीला (45) पत्नी अजब सिंह, अजय (23) पुत्र रामस्वरूप, विष्णु (55) पुत्र रामबाबू समेत 21 यात्री घायल हो गए। अजय और विष्णु की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जेसीबी की मदद से सीधा कर कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें